विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन सत्‍याग्रह यात्रा को हरी झंडी दिखाने गांधी सेवाश्रम पहुंचे अन्‍ना

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 20 Feb 2015 03:23 AM (IST)Updated: Fri, 20 Feb 2015 01:00 PM (IST)

ब्रज क्षेत्र पलवल की ऐतिहासिक नगरी शुक्रवार को अन्ना हजारे द्वारा शुरू किए जा रहे एक नए आंदोलन की गवाह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पलवल। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पलवल के गांधी सेवाश्रम में प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। यहां अन्ना ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। यहां से अन्ना राष्ट्रीय एकता परिषद के दिल्ली कूच को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। परिषद के हजारों कार्यकर्ता जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए पदयात्रा करेंगे। पदयात्री 24 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे।

महात्मा गांधी 9 अप्रैल 1919 को पलवल में रोलर एक्ट का विरोध करने पर गिरफ्तार हुए थे। वहीं 12 अक्टूबर 1938 को नेताजी ने गांधी सेवाश्रम की आधारशिला रखी थी।

ब्रज क्षेत्र पलवल की ऐतिहासिक नगरी शुक्रवार को अन्ना हजारे द्वारा शुरू किए जा रहे एक नए आंदोलन की गवाह बनेगी। अन्ना के साथ देश की कई और प्रसिद्ध हस्तियां व चिंतक भी एक मंच पर नजर आएंगे।

इनमें जलपुरुष राजेंद्र सिंह, गोविंदाचार्य, मेधा पाटकर, अरुणा राय, एनएस सुब्बाराव, बाल विजय व आरिफ मुहम्मद खान प्रमुख हैं। ये सभी शुक्रवार को जल-जंगल-जमीन आंदोलन के प्रणेता पीवी राजगोपाल के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ पलवल से शुरू होकर दिल्ली के जंतर-मंतर तक जाने वाली वाली जन सत्याग्रह पदयात्रा की शुरुआत के मौके उपस्थित होंगे।

अन्ना हजारे पुणे से विमान से दिल्ली पहुंचेंगे और सुबह करीब नौ बजे से पहले उनका पलवल पहुंचने का कार्यक्रम है। पदयात्रा के आयोजक पीवी राजगोपाल के अनुसार सुबह नौ बजे अन्ना हजारे गांधी सेवा आश्रम में गांधी जी की दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी देखेंगे।