Move to Jagran APP

वित्त मंत्री ने आपातकाल व ऑपरेशन ब्लू स्टार को बताया बड़े धब्बे

वरिष्ठ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में आर्थिक सुधारों को दो दशक से अधिक समय तक रोके रखा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 07:41 PM (IST)
वित्त मंत्री ने आपातकाल व ऑपरेशन ब्लू स्टार को बताया बड़े धब्बे

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश पर आपातकाल लागू करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। उनका कहना है कि आजादी के बाद कांग्रेस नेतृत्व का चेहरा बेहद दागदार हुआ है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में आर्थिक सुधारों को दो दशक से अधिक समय तक रोके रखा।

loksabha election banner

इसने भारत को खानदानी लोकतंत्र में तब्दील करने का काम किया और भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ाया। देश में आपातकाल लगाने के लिए तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की कटु आलोचना की। उन पर संवैधानिक तानाशाही लागू करने का आरोप लगाया।

पढ़ेंः जानिए, यह शख्स पीएम मोदी को क्यों देता है 5 हजार रुपए महीना

रविवार को अपने फेसबुक पोस्ट में

वरिष्ठ भाजपा नेता जेटली मुख्य विपक्षी दल पर काफी आक्रामक थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल लागू करना कांग्रेस पार्टी के माथे पर सबसे बड़ा कलंक है। इसके अलावा इस पार्टी ने अमृतसर स्थित पवित्र स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाने का भी महापाप किया है। जेटली ने कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व को इन सवालों का जवाब देने की चुनौती दी है।

41 वर्ष पहले इंदिरा गांधी द्वारा संवैधानिक तानाशाही लगाने शीर्षक से अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी पर 1975 में आपातकाल लगाने और ऑपरेशन ब्लू स्टार और भ्रष्टाचार का कलंक है।' बकौल वित्त मंत्री, 'क्या कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व के पास इन विषयों को लेकर कोई जवाब है? क्या इन पर कांग्रेस में कभी अंदरुनी मंथन हुआ?' उनके अनुसार, '26 जून, 1975 को इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगाया। इसको लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने बेहद सतही तर्क दिया था। इंदिरा गांधी ने उस समय कहा था कि कानून-व्यवस्था की नाजुक स्थिति के चलते यह कदम उठाना पड़ा।

जेटली के अनुसार, 'आपातकाल लगाने के पीछे असल कारण यह था कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से इंदिरा गांधी की निर्वाचन को खारिज कर दिया था। इसके चलते उनकी कुर्सी खतरे में पड़ गई थी।' वित्त मंत्री ने कहा, 'आपातकाल के जरिये देश पर तानाशाही लागू करने की कोशिश हुई थी। सभी राजनीतिक विरोधियों को जेल में बंद कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी तानाशाह के आगे घुटने टेक दिए थे। प्रेस भी उस तानाशाह का प्रवक्ता बन गया था।' जेटली का आरोप है, 'अपने पुत्र संजय गांधी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर तानाशाह ने भारत को वंशवादी शासन व्यवस्था में तब्दील कर दिया था। लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था।'

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया

'स्वतंत्रता के बाद अगर कोई कांग्रेस का इतिहास देखे तो उस पर कई धब्बे दिखेंगे। इसने आर्थिक सुधारों को दो दशक से अधिक समय तक रोके रखा। भारत को वंशवादी लोकतंत्र में तब्दील कर दिया। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।'

-अरुण जेटली, वित्त मंत्री

पढ़ेंः जब महिला ने मंच पर चढ़कर सीएम को कर लिया 'किस'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.