विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयराम भी बोले 'प्रियंका के लिए कांग्रेस में जगह नहीं'

By Edited By:
Published: Mon, 21 Apr 2014 12:35 AM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 08:26 AM (IST)

परिवारवाद का आरोप झेल रही कांग्रेस में प्रियंका की सक्रियता को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। पार्टी के एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

धनबाद [जासं]। परिवारवाद का आरोप झेल रही कांग्रेस में प्रियंका की सक्रियता को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। पार्टी के एक वर्ग द्वारा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा के बीच शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि अभी पार्टी में उनके लिए जगह खाली नहीं है। इस बात से सहमति जताते हुए रविवार को केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा, मैं थरूर की बातों से सहमत हूं। बतौर अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना कार्य बखूबी कर रहे हैं। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के संप्रग प्रत्याशी अजय कुमार दुबे के चुनाव प्रचार में आए जयराम ने कहा, नरेंद्र मोदी भूलकर भी सच नहीं बोलते।

ये पूछे जाने पर कि शशि थरूर के प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेस में जगह नहीं है, बयान से वे सहमत हैं? जयराम ने कहा, 'थरूर ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैं। इस कारण दोनों पदों के लिए अभी कोई जगह नहीं है। जहां तक प्रियंका का सवाल है तो वे और राहुल अलग नहीं हैं। दोनों की जुगलबंदी लाजवाब है। प्रियंका कांग्रेस की चुनावी पॉलिसी बनाने में भी बड़ी भूमिका अदा करने के साथ अमेठी व रायबरेली में सभाएं कर रही हैं। उनके निर्देश पर ही लोकसभा चुनाव में पार्टी के 40 फीसद उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं।' इस बीच झारखंड के देवघर जिले में पुनासी पुलिस पिकेट के पास ग्रामीणों द्वारा काला झंडा लगाए जाने से जयराम रमेश की सभा स्थगित कर दी गई। गोड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अंसारी के पक्ष में उनकी सभा होनी थी। लेकिन आस्ता के ग्रामीणों ने विरोधस्वरूप सभास्थल के पास काला झंडा फहरा दिया। हालांकि कांग्रेस नेता ने कहा कि हेलीकॉप्टर में खराबी से जनसभा स्थगित की।

पढ़ें : प्रियंका के लिए पार्टी में पद खाली नहीं : शशि थरूर