Move to Jagran APP

बहनों ने रणबांकुरों के लिए उड़ेला अगाध प्रेम

जागरण संवाददाता, देहरादून। देश की आन, बान और शान की खातिर सरहदों पर डटे वीर जवानों के लिए हर दिल में अथाह प्यार छिपा है। यह बात दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व के तहत राजधानी देहरादून पहुंचे रक्षा रथ यात्रा में चारों तरफ नुमाया हुई। तमाम स्कूलों की छात्राओं व महिला संगठनों ने न सिर्फ लाखों राखियां अपने वीर भाइयों के ि

By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 11:53 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 11:54 AM (IST)
बहनों ने रणबांकुरों के लिए उड़ेला अगाध प्रेम

जागरण संवाददाता, देहरादून। देश की आन, बान और शान की खातिर सरहदों पर डटे वीर जवानों के लिए हर दिल में अथाह प्यार छिपा है। यह बात दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व के तहत राजधानी देहरादून पहुंचे रक्षा रथ यात्रा में चारों तरफ नुमाया हुई। तमाम स्कूलों की छात्राओं व महिला संगठनों ने न सिर्फ लाखों राखियां अपने वीर भाइयों के लिए रथ के सुपुर्द कीं, बल्कि उनके लिए अपने प्रेम का पैगाम भी दिया। इस खास मौके पर आइटीबीपी के नॉर्दर्न फ्रंटियर मुख्यालय में हिमवीरों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखियां) सजाए गए और अपने घरों से दूर भारतीय सैन्य अकादमी में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेट्स को भी रक्षा सूत्र बांधे गए। साथ ही, विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल देश प्रेम की भावना से परिपूर्ण हो गया।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह दैनिक जागरण के पटेल नगर स्थित कार्यालय से रवाना हुआ रक्षा रथ विभिन्न स्कूलों व संस्था कार्यालय से राखियां संकलित करता हुआ भारतीय सैन्य अकादमी परिसर पहुंचा। यहां भारत रक्षा पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ करते हुए कर्नल टीएस होठी, ले. कर्नल एस दास शर्मा, मेजर वानखेड़े व मेजर आनंद बिरादर ने भारत रक्षा पर्व के उद्देश्य की सराहना की। इसके साथ ही, विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सैन्य अधिकारियों व कैडेट्स की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सलामती की दुआ मांगी। इस दौरान छात्रों ने अधिकारियों व कैडेट्स को हस्त निर्मित ग्रीटिंग का‌र्ड्स भी भेंट किए। इसके बाद रक्षा रथ ने विभिन्न स्कूलों व संगठनों की ओर से जुटाए बहनों के प्यार रूपी रक्षा सूत्र (राखी) को एकत्रित किया। शाम के सत्र में रक्षा रथ आइटीबीपी के नॉर्दर्न फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचा। आइजी आइएस नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर भारत रक्षा पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भारत रक्षा पर्व को प्रेरणादायक अभियान बताते हुए कहा कि अपने घरों से दूर इतनी सारी बहनों का प्यार पाकर गर्व की अनुभूति हो रही है। उम्मीद जताई कि जागरण परिवार का यह प्रयास इसी तरह अनवरत जारी रहेगा, ताकि सरहद पर मुस्तैद देश के वीर कभी खुद को अकेला महसूस न करें। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने आइजी आइएस नेगी समेत फ्रंटियर के विभिन्न डीआइजी व अधिकारियों को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। इससे पहले कार्यक्रम का आगाज हिल फाउंडेशन डांस अकेडमी की छात्राओं ने गणेश वंदना से किया। सेंट जोजफ्स अकेडमी की छात्रा हरितिमा बहुगुणा व गौरी रावत ने रक्षा बंधन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे खुद भी देश के जवानों की कलाई पर राखी सजाकर गर्व महसूस कर रही हैं। अकेडमी की हिंदी विभाग की प्रमुख सुमन तिवारी ने जांबाजों को समर्पित कविता 'हिंद के रणबांकुरे, हिंद की शान हैं' प्रस्तुत की। छात्रा श्रृद्धा व गुलाल ने देश के विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अनेकता में एकता का संदेश दिया। सेंट जोजफ्स अकेडमी व एसजीआरआर पटेलनगर की छात्राओं ने देशभक्ति गीत के माध्यम से माहौल को देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। इसके बाद आइजी आइएस नेगी रक्षा रथ को फ्लैग ऑफ पर देश की सरहद के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम में नॉर्दर्न फ्रंटियर मुख्यालय के पीआरओ संजय बोस ने विशेष भागीदारी निभाई। इस अवसर पर डीआइजी अमित प्रसाद, अशोक कुमार नेगी, राजीव गुप्ता, रमाकांत, गिरीश उपाध्याय व पीवी डोंगरे समेत 23वीं वाहिनी के कमांडेंट अनुज कुमार सिंह व कमांडेंट इंजीनियर्स राजेंद्र प्रसाद जोशी, विभिन्न अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व बड़ी संख्या में हिमवीर उपस्थित थे।

दून में इस तरह चला रक्षा रथ अभियान:

-सुबह 09 बजे दैनिक जागरण कार्यालय से रक्षा रथ रवाना हुआ।

-09.15 पर एसजीआरआर पटेलनगर में प्रधानाचार्य राजेश अरोड़ा की अगुआई में रथ को राखियां सुपुर्द की गईं।

-09.30 इंजीनियर्स एनक्लेव वुमेन क्लब की अध्यक्ष केतकी चौधरी व एक्जिक्यूटिव रश्मि सारस्वत ने राखियां भेंट की।

-11 बजे भारतीय सैन्य अकादमी परिसर में पदार्पण व राखी सेरेमनी।

-12 बजे इंदिरा नगर स्थित माउंट फोर्ट अकेडमी की प्रधानाचार्य सुषमा हर्ष ने देश के सपूतों के लिए रक्षा सूत्र रथ को सौंपे।

-12.20 बजे एसजीआरआर वसंत (मिडिल ब्रांच) में प्रधानाचार्य जागृति नवानी व समन्वयक वसुंधरा गुप्ता के नेतृत्व में राखियां भेंट की गई।

-12.45 बजे रोटरी क्लब (दून शिवालिक हिल्स) की डायरेक्टर कम्युनिटी जागृति नवानी की अगुआई में रक्षा रथ को राखी सुपुर्द की गई।

-अपरान्ह 1.15 बजे एसजीआरआर, वसंत विहार (सीनियर ब्रांच) में प्रधानाचार्य रश्मि सिंह ने राखियां भेंट की।

-1.30 बजे सेंट जोजफ्स अकेडमी, राजपुर रोड में हिंदी की विभागाध्यक्ष सुमन तिवारी के नेतृत्व में राखियां भेंट की गईं।

-1.45 बजे दून कैंब्रिज स्कूल, रेसकोर्स में प्रधानाचार्य एचके छाबड़ा ने राखियां रथ के सुपुर्द कीं।

-2.45 बजे दून क्लब ने डालनवाला में संयोजक सदस्य कविता बत्रा के नेतृत्व में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्त्रम में राखियां भेंट कीं व रथ पर राखियां बांधी गईं।

-3.30 बजे रक्षा रथ का आइटीबीपी के नॉर्दन फ्रंटियर मुख्यालय परिसर में प्रवेश।

-शाम 4 बजे से करीब छह बजे तक भारत रक्षा पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रम व फ्लैग ऑफ।

पढ़ें: जांबाज कलाइयों पर राखियों को भी होगा फख्र

पढ़ें: भावुकता से सराबोर हुई रिश्तों की डोर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.