बचाए गए लक्षद्वीप तट पर फंसे 180 लोग व 17 नाव
आइएनएस कल्पेनी ने लक्षद्वीप तट के पास समुद्र में फंसे 180 लोगों समेत 17 नावों को बचाया।
By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 08 Dec 2017 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2017 12:00 PM (IST)
कोच्चि (एएनआई)। चक्रवाती तूफान ओखी के बाद भारतीय नौसेना की ओर से खोज व राहत कार्य जारी है। इस क्रम में आइएनएस कल्पेनी ने लक्षद्वीप तट के पास समुद्र में फंसे 180 लोगों समेत 17 नावों को बचाया। तूफान ओखी के कारण ये मछुआरे केरल व लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में फंसे थे।
उल्लेखनीय है कि लक्षद्वीप के 10 द्वीपों में 31 राहत शिविर खोले गए हैं। नौसेना अधिकारियों को इन तक खाना के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें