Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के मंगल मिशन ने तय की आधी दूरी

    By Edited By:
    Updated: Thu, 10 Apr 2014 08:33 AM (IST)

    इतिहास बनाने की ओर अग्रसर भारत के मंगल मिशन ने लाल ग्रह की ओर आधी दूरी तय कर ली है। यह बहुत हद तक अपने लिए निर्दिष्ट सूर्य केंद्रित प्रक्षेप पथ पर आगे बढ़ रहा है।

    चेन्नई। इतिहास बनाने की ओर अग्रसर भारत के मंगल मिशन ने लाल ग्रह की ओर आधी दूरी तय कर ली है। यह बहुत हद तक अपने लिए निर्दिष्ट सूर्य केंद्रित प्रक्षेप पथ पर आगे बढ़ रहा है।

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] के सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर मार्स ऑर्बिटर मिशन ने मंगल के रास्ते की आधी दूरी पार कर ली। यह अब तक 3375 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक अंतरिक्षयान तक संदेश पहुंचने और उसके वापस आने में चार मिनट और 15 सेकेंड का समय लगा। संयोग से अपनी कक्षाओं में पृथ्वी के मंगल ग्रह के सबसे नजदीक होने की स्थिति के एक दिन बाद अंतरिक्षयान ने मंगल के मार्ग की आधी दूरी तय की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसरो लगातार अंतरिक्षयान की निगरानी कर रहा है। यान में रखे गए पांच वैज्ञानिक उपकरण ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। इसरो के बयान में कहा गया है कि शीघ्र ही जमीन पर स्थित स्टेशनों के साथ संचार करने के लिए अंतरिक्षयान के हाई गेन एंटीना को सेवा में ला दिया जाएगा। पिछले वर्ष पांच नवंबर को भारत के पहले मंगल मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लांच किया गया था।

    पाकिस्तान ने हैक की थी सुभारती की वेबसाइट