इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस ने किया नाम बदलने का अनुरोध
भारतीय रक्षा लेखा सेवा 270 साल पुरानी है और यह देश की सबसे पुरानी सेवाओं में एक है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (आइडीएएस) ने सरकार से कहा है कि उसके कामकाज में बदलाव को देखते हुए विभाग का नाम भी बदलकर डिफेंस फाइनेंस सर्विस कर दिया जाए। भारतीय रक्षा लेखा सेवा 270 साल पुरानी है और यह देश की सबसे पुरानी सेवाओं में एक है।
डिफेंस अकाउंट्स सर्विस के महानियंत्रक सुनील कोहली ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, 'पिछले कई सालों से हमारे विभाग के कामकाज की प्रकृति बदल गई है। इसलिए अब इसका नाम भी बदल दिया जाना चाहिए। हमने इस संबंध में औपचारिक रूप से सरकार के पास अनुरोध भेज दिया है।'
वे डिफेंस अकाउंट्स सर्विस के 270 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर रक्षा सचिव जी मोहन कुमार भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आइडीएएस सीमा सड़क संगठन, डीआरडीओ और आयुध कंपनियों को अपनी सेवा देती है।
कोई नहीं मिल रहा पाक को आंसू पोंछने वाला, सार्क सम्मेलन रद
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों में खौफ, गुलाम कश्मीर में कैंप छोड़कर भागे