विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय कोस्टगार्ड ने दिखाई दरियादली, बचाई दो पाकिस्तानी कमांडो की जान

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 12 Apr 2017 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 12 Apr 2017 09:46 PM (IST)

कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के 2 कमांडो ने रविवार को समंदर में डूबने से बचाया।

भारतीय कोस्टगार्ड ने दिखाई दरियादली, बचाई दो पाकिस्तानी कमांडो की जान
भारतीय कोस्टगार्ड ने दिखाई दरियादली, बचाई दो पाकिस्तानी कमांडो की जान

नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान में भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को कथित जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर भारतीय कोस्ट गार्ड ने इंसानियत की मिसाल कायम की है। कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के 2 कमांडो ने रविवार को समंदर में डूबने से बचाया।

दरअसल, पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी की हाई स्पीड बोट रास्ता भटक गई थी। जिसके बाद पाकिस्तानी एजेंसी ने भारतीय कोस्ट गार्ड से मदद मांगी। तभी, गुजरात के ओखा एरिया में कोस्ट गार्ड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस बोट में 6 मरीन कमांडो सवार थे।

पूरे दिन और रात भर चले इस ऑपरेशन में भारतीय कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के 2 कमांडो को बचाने में सफलता हासिल की। हालांकि 4 अन्य पाकिस्तानी कमांडो को नहीं बचाया जा सका। बाद में पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने चार शवों को खोजा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सीमा पर दीवार बनाने की योजना नहीं: रिजिजू