विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाना चाहता है भारतः मोदी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 24 Jan 2016 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2016 09:42 PM (IST)

भारत और फ्रांस ने आतंकवाद से मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई है। इंडो-फ्रेंच बिजनेस समिट के समापन सत्र में प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने आतंकवाद से मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई है। इंडो-फ्रेंच बिजनेस समिट के समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वां ओलांद ने कहा कि दोनों मुल्क मिलकर दुनिया में सुरक्षा की भावना लाना चाहते हैं। ओलांद भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे। मंगलवार को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में इस बार वह मुख्य अतिथि होंगे।

समिट में मोदी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ाई में भारत प्रमुख भूमिका निभाना चाहता है । मोदी ने कहा कि जब फ्रांस पर आतंकी हमला हुआ था, उसी दिन उन्होंने तय कर लिया था कि फ्रांस के राष्ट्रपति को अगली गणतंत्र दिवस परेड में बुलाएंगे ताकि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की ताकत दिखा सकें। उन्होंने साथ ही कहा कि फ्रांस ने संकट की घड़ी में पूरी दृढ़ता दिखाई। आतंकी हमले के बाद भी उसने पेरिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैठक रखी, वहां की जनता व मीडिया ने पेरिस पर आतंकी हमले के बाद सरकार का पूरा साथ दिया, भारत को इससे सीखने की जरूरत है।

ओलांद ने कहा कि चाहे सैन्य उपकरण हों या राफेल, या फिर साइबर सुरक्षा, फ्रांस भारत की सुरक्षा में साथी बन सकता है। यह उनका पहला भारत दौरा नहीं है मगर यह कुछ अलग जरूर है। उन्हें गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित किया गया है जिसकी शुरुआत 1950 में हुई थी। जलवायु परिवर्तन पर पेरिस में हुए वैश्विक सम्मेलन में जो करार हुआ था, उसके लिए वह भारत का आभार व्यक्त करने यहां आए हैं। वह चाहते हैं कि वह करार केवल कागजों पर ही न रहे बल्कि हकीकत भी बने।

पढ़ेंः भारत-फ्रांस बिजनेस समिट में बोले अोलांद- COP21 में मोदी ने निभाई अहम भूमिका