विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्‍व स्‍तर पर सहयोग की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत: सुषमा

By Murari sharanEdited By:
Published: Wed, 03 Dec 2014 03:32 PM (IST)Updated: Wed, 03 Dec 2014 04:00 PM (IST)

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत विश्‍व स्‍तर पर तेजी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर तेजी से अपने संबंधों को बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं ने विदेशों के साथ उन संबंधों को पुनर्जीवित किया है जो लंबे समय से उपेक्षित थे। प्रधानमंत्री की यात्रा से देश को वैश्विक स्तर पर अपने संबंधों को विस्तार देने का एक मंच प्रदान किय है।

हाल ही में प्रधानमंत्री के अमेरिका, म्यांमार, आस्ट्रेलिया, फिजी और नेपाल दौरे के संबंध में बयान देते हुए सुषमा ने कहा कि इससे देश में विदेशी निवेश बढ़ेंगा तथा रोजगाार के अवसर बढ़ेंगे जो देश की आर्थिक उन्नती के लक्ष्य को हासिल करने में सहायक होगा। इससे देश की जनता के जीवन स्तर में भी सुधार होगा। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद से विदेश नीति में आए बदलावों की चर्चा करते हुए उनहोंने कहा कि पिछले छह माह में हमने विदेश नीति के मामले में तीव्र गति से काम किया है । उन्होंने कहा कि भारत की इस सक्रियता पर विश्व बिरादरी ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें: पाक ने हुर्रियत से वार्ता कर बिगाड़ी बात: सुषमा