द.अफ्रीका और नाईजीरिया के बाद भारत में सबसे ज्यादा HIV संक्रमित लोग
भारत में 21 लाख 17 हजार लोग एचआईवी संक्रमित हैं। स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी।
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और नाईजीरिया के बाद भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा एचआईवी प्रभावित देश है। भारत में 21 लाख 17 हजार लोग एचआईवी संक्रमित हैं। स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी।
नड्डा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में 68 लाख लोग एचआईवी संक्रमति हैं वहीं नाईजीरिया में 34 लाख लोग इसके शिकार है और इसके बाद तीसरा नंबर भारत का आता है जहां 21 लाख 17 हजार लोग एचआईवी संक्रमित हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार एचआईवी संक्रमण को रोकने की चुनौती का सामना कर रही है।
नड्डा ने कहा कि सरकार ने नेशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम को नए तरीके से शुरू करने की योजना बनाई है साथ ही साथ सरकार उन संक्रमित लोगों को फ्री एंटी रिटोवॉयरल थैरेपी भी देगी जिनका सीडी4 सैल 500 से नीचे है।
पढ़ें-मुजफ्फरनगर जिला जेल के दस कैदियों में एचआईवी की पुष्टि