विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने कायम किये दो विश्व रिकार्ड

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Mon, 22 Jun 2015 08:09 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2015 10:15 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत में शानदार आयोजनों को लेकर पूरे विश्व में वाह वाही हो रही है। इतना ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत में शानदार आयोजनों को लेकर पूरे विश्व में वाह वाही हो रही है। इतना ही नहीं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसी दिन भारत ने दो विश्व रिकॉर्ड बना 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

पहला रिकॉर्ड एक जगह पर सबसे अधिक लोगों के योग करने का बना, तो दूसरा एक साथ सबसे अधिक देशों के लोगों के योग करने का। प्राप्त जानकारी के मुताबिक योग दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित समारोह में रविवार को 35,985 लोगों ने एक साथ योग किया। यह पहला कीर्तिमान है। आयोजन में 84 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे, यह दूसरा रिकॉर्ड है।

गौरतलब है कि योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए आयुष मंत्रालय पिछले दो महीने से जुटा हुआ था। उसी के प्रयासों का नतीजा है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुल 35,985 लोगों ने योग किया। इतना ही नहीं, 84 देशों के लोगों ने एक साथ योग किया गया, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

पढ़ेंः योग दिवस कार्यक्रम में बुलाया ही नहीं गया था उपराष्ट्रपति को