कुछ भी हो जाए, इस बार नहीं देंगे इस्तीफा: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि अगली बार कुछ भी हो जाए, मगर इस्तीफा नहीं देंगे। एक बार गलती कर चुके हैं। उसे नहीं दोहराएंगे। आने वाले एक या दो माह में चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत से आएगी और पूरे पांच साल शासन कर जनता की सेवा
दिल्ली (जागरण संवाददाता)। आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि अगली बार कुछ भी हो जाए, मगर इस्तीफा नहीं देंगे। एक बार गलती कर चुके हैं। उसे नहीं दोहराएंगे। आने वाले एक या दो माह में चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत से आएगी और पूरे पांच साल शासन कर जनता की सेवा करेगी। अरविंद केजरीवाल दीनपुर गांव में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व कहा था अच्छे दिन आने वाले हैं, मगर सत्ता में आते ही रेल किराया बढ़ाया गया। बिजली के दाम बढ़ाए गए। वहीं आम आदमी पार्टी ने बिजली के बिल को कम कर लोगों को राहत दी थी, मगर भाजपा ने सत्ता में आते ही बिजली की सब्सिडी खत्म की।
सभा में मौजूद आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि वर्षो से दिल्ली में कांग्रेस का शासन रहा, मगर अवैध कालोनी कही जाने वाली कालोनियों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं आज तक नहीं दी गईं। उन्होंने कहा कि नेता इन कालोनियों के लोगों के वोट को वैध मानते हैं, मगर कालोनी को अवैध कहकर यहां विकास करने से साफ इन्कार कर देते हैं, मगर इस बार आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो अवैध कालोनियों में विकास किया जाएगा।