विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी को पसंद नहीं भारत को विकासशील देश कहना

By Edited By:
Published: Sun, 08 Dec 2013 08:56 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 08 Dec 2013 09:04 PM (GMT+05:30)

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भारत को विकासशील देश कहना पसंद नहीं करते। भारत को विकसित देश की श्रेणी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भारत को विकासशील देश कहना पसंद नहीं करते। भारत को विकसित देश की श्रेणी में देखना उनकी इच्छा है।

बिग बी ने एक कार्यक्रम में कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भारत की आलोचना (जैसे जनसंख्या वृद्धि) की जाती थी, अब उसे विकसित देश बड़े उपभोक्ता के तौर पर देख रहे हैं। इससे वह गर्व का अनुभव करते हैं, लेकिन भारत को विकासशील कहना उन्हें पसंद नहीं है। वह चाहते हैं कि भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में जाना जाए। अमिताभ बच्चन का मानना है कि भारत उस दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में फिल्म निर्देशक उन्हें कुछ चुनौतीपूर्ण अवसर मुहैया कराएंगे।

पढ़ें: बिग बी के साथ फिल्म नहीं करेंगी रेखा

बिग बी ने कहा कि फिल्म व्यवसाय का निर्धारण दर्शक ही करते हैं। यदि हमलोग दर्शकों की पसंद और नापसंद के बारे में पता लगाने में सक्षम हो जाएं तो हम उसी तरह की फिल्में बना सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर