विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस में फिर शुरू हुआ प्रियंका पर होर्डिग वार

By Edited By:
Published: Sun, 18 May 2014 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 19 May 2014 01:36 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रियंका गांधी को राजनीति व संगठन में सक्रिय भूमिका देने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इलाहाबाद, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रियंका गांधी को राजनीति व संगठन में सक्रिय भूमिका देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर पोस्टरबाजी कर प्रियंका को बड़ी भूमिका में लाने की मांग की है।

रविवार को सिविल लाइंस में कांग्रेसियों के लगाए पोस्टर में लिखा है, 'मइया दो आदेश प्रियंका बढ़ाएं कांग्रेस। उप्र में अग्निपथ.. अग्निपथ आ जाओ प्रियंका छा जाओ प्रियंका..। होर्डिग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल की जगह प्रियंका को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। कांग्रेस में एक धड़ा यह मान रहा है कि राहुल से आगे प्रियंका को करना चाहिए। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए।

इससे पूर्व भी कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं श्रीशचंद्र दुबे और शहर सचिव हसीब अहमद ने राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी को लेकर एक विवादित होर्डिग लगाई थी। उसमें सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी पर काम का अधिक बोझ दिखाया गया था। होर्डिग में प्रियंका गांधी को फूलपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने की अपील की गई थी।

लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।