विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्‍तीफा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 23 Dec 2014 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 23 Dec 2014 09:38 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले बहुमत के बाद आज राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले बहुमत के बाद आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा को इस चुनाव में उन्नीस सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आई है। इस चुनाव में भाजपा-आजसू को 42 सीटें मिली हैं।

राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद सोरेन ने कहा कि वह विधानसभा में संरचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने हार स्वीकार करते हुए जनादेश का सम्मान करने की बात कही है। हेमंत सोरेन ने तामझाम से 14 माह बनाम 14 साल का नारा दिया था, लेकिन इसकी हवा निकल गई। हेमंत सोरन के लिए सबसे बड़ा झटका दुमका में पराजय का मुंह देखना रहा। दुमका झामुमो का परंपरागत गढ़ रहा है। यहां से भाजपा की डॉ लुइस मरांडी के हाथों हेमंत सोरेन को हार ने उन्हें सकते में डाल दिया।