विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारी बर्फबारी के बाद जम्‍मू-श्रीनगर हाईवे बंद, कई वाहन फंसे

By Kamal VermaEdited By:
Published: Thu, 22 Jan 2015 06:13 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 06:27 PM (IST)

पूरे उत्‍तर भारत में आज जहां कई जगहों पर बारिश की फुहारों ने तापमान में गिरावट ला दी वहीं जम्‍मू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ज्म्मू। पूरे उत्तर भारत में आज जहां कई जगहों पर बारिश की फुहारों ने तापमान में गिरावट ला दी वहीं जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में आज हुई भारी बर्फबारी हुई। इसके चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया और कई वाहन बीच में ही फंस गए। दक्षिण कश्मीर के मांजा काजीगुंड में भी काफी बर्फबारी होने की खबर है।

दिल्ली समेत एनसीआर के काफी इलाके में आज सुबह से हो रही बारिश ने पारा और लुढ़का दिया। मौसम विभाग ने आज पूरे उत्तर भारत में बारिश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई थी। जम्मू कश्मीर में आज हुई बर्फबारी से जहां सैलानियों के चेहरे खिल गए वहीं कई वाहनों को इसके चलते सड़क पर रुके रहना पड़ा। यहां पर रास्तों से बर्फ हटाने का काम शुरू हो चुका है।