हरियाणा के कांग्रेस प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने भी छोड़ी पार्टी
हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की कवायद के चलते चुनाव लड़ने वाले पूरी तरह सक्रिय हैं। प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में प्रदेश पार्टी प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने भी आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। सैनी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कार्यकर्ताओं पर अनदेखी का आरोप लगया है।
चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की कवायद के चलते चुनाव लड़ने वाले पूरी तरह सक्रिय हैं। प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में प्रदेश पार्टी प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने भी आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। सैनी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कार्यकर्ताओं पर अनदेखी का आरोप लगया है।
इस बात की संभावना जतायी जा रही है कि सैनी इनेलो में शामिल हो सकते हैं। वे गत दिनों अजय चौटाला से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश के कई नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं।