विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तालियों से गूंज उठा न्याय का मंदिर

By Edited By:
Published: Fri, 13 Sep 2013 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2013 10:12 PM (IST)

साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी थी। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे, तभी अचानक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी थी। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे, तभी अचानक कोई चिल्लाया, हो गया फैसला..। इतना सुनना भर था कि पूरा अदालत परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। करीब पांच मिनट तक लोग तालियां बजाते रहे, फिर गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देने लगे। दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाते ही लोगों के चेहरों पर बिखरी खुशी न्याय प्रणाली के प्रति उनकी आस्था की गवाही दे रही थी। ऐसा लग रहा था मानो इस फैसले का इंतजार जितनी बेसब्री से पीड़ित युवती के माता-पिता को था, उतनी ही बेताबी वहां मौजूद बाकी लोगों में थी।

पढ़ें: उन्हें जिंदा जला देना.वे इंसान नहीं जानवर हैं

अवनींद्र की भूमिका अहमदरिंदों को फांसी की सजा दिलाने में पीड़ित युवती के दोस्त अवनींद्र ने बहुत अहम भूमिका निभाई। घटना वाली रात 16 दिसंबर को ही सफदरजंग अस्पताल में अवनींद्र के बयान से पुलिस को अपराध में इस्तेमाल बस व दरिंदों के बारे में सुराग मिल गया था। इसके बाद जांच आगे बढ़ी। अगले दिन यानी 17 दिसंबर की दोपहर तक केस खुल गया था। अवनींद्र इस केस का एकमात्र चश्मदीद गवाह था। इसने न केवल अभियुक्तों की पहचान की थी, बल्कि साक्ष्य जुटाने से लेकर कोर्ट में गवाही देकर केस को मजबूती प्रदान करने में जुटा रहा।

सोशल मीडिया ने किया एकजुटघटना के बाद युवाओं के आंदोलन को सोशल मीडिया ने न केवल एकजुट किया, बल्कि एक दिशा भी दी। सोशल मीडिया के माध्यम से खड़ा हुआ देश का यह पहला आंदोलन था जो अंजाम तक पहुंच गया। हालांकि इससे पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ अन्ना आंदोलन के दौरान भी सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अन्ना आंदोलन सरकार को पूरी तरह झुकाने में कामयाब नहीं रहा। घटना की हकीकत दो दिन बाद लोगों के सामने आई तो जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), आइआइटी व दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का अलग-अलग समूह सड़क पर उतर आया। साथ ही, इन छात्रों ने अपने-अपने फेसबुक प्रोफाइल और ट्विटर पर प्रदर्शन की जानकारी देनी शुरू कर दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर