विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया की विदाई तय

By Edited By:
Published: Wed, 05 Jun 2013 07:10 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2013 07:23 PM (IST)

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद उपचुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद उपचुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया का पद खतरे में पड़ गया है। बनासकांठा व मोरवा हड़फ में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में सहानुभूति की लहर के बावजूद कांग्रेस इन सीटों पर हार गई।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद ही प्रदेशाध्यक्ष मोढवाडिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पद पर बने रहकर पार्टी के लिए काम करते रहने का निर्देश दिया था। गुजरात कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश भी मोढवाडिया को एक मौका और देने के पक्ष में थे, लेकिन उपचुनाव में छहों सीट दो लोकसभा व चार विधानसभा में हार के बाद मोढवाडिया की विदाई निश्चित मानी जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में पूर्व सांसद मधुसुदन मिस्त्री तगड़े दावेदार माने जा रहे हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत में उनकी खासी भूमिका रही थी। जबकि उनके अलावा पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल, व पूर्व नेता प्रतिपक्ष शक्तिसिंह गोहिल भी अध्यक्ष पद की दौड़ में माने जा रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर