जयमाल की व्यवस्था न होने पर दूल्हा भड़का, पुलिस की पंचायत के बाद आज होगी शादी
बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव में आई बरात में एक अजीबोगरीब घटना हुई। दरअसल यहां पर जयमाल की व्यवस्था न होने पर दूल्हा भड़क गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि पहले तो वर-वधू पक्ष में कहासुनी हुई फिर देखते ही देखते मारपीट हो गई।
गोरखपुर। बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव में आई बरात में एक अजीबोगरीब घटना हुई। दरअसल यहां पर जयमाल की व्यवस्था न होने पर दूल्हा भड़क गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि पहले तो वर-वधू पक्ष में कहासुनी हुई फिर देखते ही देखते मारपीट हो गई।
इस घटना से दुखी लड़की ने शादी से ही इन्कार कर दिया। इसके बाद जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने आपस में सुलह कराई और अब शादी की अन्य रस्में पूरी करने के लिए दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। पुलिस आज ये शादी करा सकती है।
यह भी पढ़ें- गौरव से ज्यादा तेज दौड़ी 'मौत'
यह भी पढ़ें- नेतागिरी बंद करो, नहीं तो मार दूंगा गोली'