नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या
पंजाब के गुरदासपुर जिले में नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मेडिकल जांच के बाद अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया गया है।
By Abhishake PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 02:30 PM (IST)
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मेडिकल जांच के बाद अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृत छात्रा के पिता ने बताया कि वह व उनकी पत्नी नौकरी करते हैं। वह दोनों दिन में ड्यूटी पर गए थे। जब वह शुक्रवार देर सायं घर लौटे तो उनकी बेटी घर में मृत मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें