पार्टी के बहाने ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
राजधानी दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म का एक और मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि पार्टी के बहाने एक युवती को साथ ले जाकर उसके साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के आरोपी दोनों व्यक्ति युवती को जानने वाले थे। पीड़ित युवती एक प्राइवेट फर्म में
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म का एक और मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि पार्टी के बहाने एक युवती को साथ ले जाकर उसके साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के आरोपी दोनों व्यक्ति युवती को जानने वाले थे। पीड़ित युवती एक प्राइवेट फर्म में काम करती है।
पीडि़ता ने मामले की शिकायत आरकेपुरम थाने में दर्ज कराई। पीडि़त युवती का आरोप है कि दोनों ने उसे प्लेसमेंट एजेंसी की मदद से नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया था। कल उसकी 18वीं सालगिरह के मौके पर दोनों उसे पार्टी के बहाने ले गए थे। लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।