विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई में 13 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप

By Edited By:
Published: Fri, 26 Apr 2013 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2013 06:29 PM (IST)

मुंबई। सख्त कानून बनने के बावजूद देश में रेप की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। मुंबई के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सख्त कानून बनने के बावजूद देश में रेप की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। मुंबई के उपनगरीय इलाके वकोला में 13 वर्षीय लड़की के साथ चार लड़कों द्वारा गैंगरेप करने की घटना सामने आई है।

गुरुवार शाम पीड़ित अपनी सहेली के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड से मिलने वकोला स्थित उसके घर गई थी। जब पीड़िता वहां पहुंची तो चार लड़के वहां पहले से ही मौजूद थे। आपस में बातचीत शुरू करने के बाद लड़कों ने शराब पीनी शुरू कर दी और पीड़ित लड़की को नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पीने को दी।

पुलिस के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई जिसके बाद लड़कों ने उसके साथ रेप किया। पीड़ित की सहेली समेत सभी आरोपी फरार हैं। घर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर