Move to Jagran APP

नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर दो निगम कर्मियों ने उसे हवस का शिकार बनाया है।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Tue, 16 Dec 2014 08:05 AM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 09:06 AM (IST)
नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर दो निगम कर्मियों ने उसे हवस का शिकार बनाया है। यही नहीं विरोध करने पर एक आरोपी ने महिला को शादी का सब्जबाग भी दिखाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

loksabha election banner

महिला की शिकायत पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोलरूम में फोन कर शुक्रवार को शिकायत की कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस महिला को लेकर थाने आई। इस दौरान उसने दो निगम कर्मियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। बाद में दी लिखित शिकायत में उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात निगम में काम करने वाले एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी से हुई थी।

नौकरी दिलाने के बहाने उसने उसे करोलबाग के एक होटल में बुलाया और शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिला उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो डरा धमका कर व नौकरी दिलाने का वादा कर उसे चुप कर दिया। इसके बाद कई बार उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच उसने महिला को निगम अधिकारी बता एक अन्य शख्स से भी मिलवाया।

महिला का कहना है कि दूसरे शख्स ने फार्म भरवाने के बहाने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों कभी मूल प्रमाण पत्र तो कभी फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाने के बहाने उसे होटलों में बुलाते और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया जाता। करीब एक वर्ष बीतने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी तो उसने खुद को ठगा पाया और एक स्वयं सेवी संस्था की मदद लेकर पुलिस को घटना की सूचना दी। महिला कहना है कि पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर दोनों ने उसकी अश्लील तस्वीर दिखा उसे सार्वजनिक करने का भय भी दिखाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।

पढ़ें - शादी का झांसा देकर एनआरआइ से दुष्कर्म

पढ़ें - मुजफ्फरनगर में बलात्कार की शिकार हुई नाबालिग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.