कांग्रेस ने कायम किया महंगाई का रिकार्ड: गडकरी
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस, जवाहर लाल, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय से ही गरीबी हटाओ का नारा दे रही है, लेकिन अभी तक गरीबी नहीं दूर हुई। नितिन गडकरी यहां पाकुड़ के हीरणपुर के फुटबाल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कांग्रेस पर निशा
पाकुड़। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस, जवाहर लाल, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय से ही गरीबी हटाओ का नारा दे रही है, लेकिन अभी तक गरीबी नहीं दूर हुई। नितिन गडकरी यहां पाकुड़ के हीरणपुर के फुटबाल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कॉमनवेल्थ घोटाले से लेकर अन्य घोटालों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में महंगाई का रिकार्ड बनाया है। कॉमनवेल्थ, कोयला, दूरसंचार सहित अन्य विभागों में लगभग 4 लाख 81 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। सारे समस्याओं की जड़ कांग्रेस ही है, इसे इस चुनाव में उखाड़ फेंके। भाजपा की सरकार बनी तो छह माह में गरीबी दूर हो जाएगी। अगर आपने झारखंड में शिबू सोरेन को जिताया तो वो भी जाकर कांग्रेस की ही गोद में बैठेंगे। बेहतर सरकार चाहते हैं तो भाजपा को जिताएं।