Move to Jagran APP

पंचतत्‍व में विलीन हुए वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का आज शाम मुंबई में दाह संस्‍कार कर दिया गया। उनका आज तड़के निधन हो गया था। वे कैंसर से पीडि़त थे। मुंबई के एक अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को तड़के सुबह करीब साढ़े 3 बजे

By vivek pandeyEdited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 07:46 AM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 05:32 PM (IST)
पंचतत्‍व में विलीन हुए वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का आज शाम मुंबई में दाह संस्कार कर दिया गया। उनका आज तड़के निधन हो गया था। वे कैंसर से पीडि़त थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को तड़के सुबह करीब साढ़े 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुरली देवड़ा की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रविवार को ही उन्होंने मुरली देवड़ा के परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और अगले दिन यह दु:खद समाचार मिला। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने उनके घर जाकर शोक संदेदना प्रकट किया। इस बीच भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर जुटने लगे हैं।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, शशि थरूर, अजय माकन, भाजपा सांसद पंकजा मुंडे व अन्य ने शोक प्रकट किया है।

पढ़ें : पार्षद के तौर पर राजनीतिक जीवन शुरू किया था देवड़ा ने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.