डोकलाम विवाद पर बोले पूर्व थलसेना अध्यक्ष- चीन के साथ झड़प से इन्कार नहीं
डोकलाम विवाद पर पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल मलिक ने कहा है कि भारत और चीन के बीच झड़पों से इंकार नहीं किया जा सकता है।
नई दिल्ली (आइएएनएस)। डोकलाम में कई सप्ताह से जारी गतिरोध के बीच पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने कहा है कि चीन के साथ झड़प से इन्कार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच बड़े पैमाने पर लड़ाई छिड़ने की कोई आशंका नहीं है।
1999 में कारगिल युद्ध के समय सेना प्रमुख रहे जनरल मलिक ने कहा कि मौजूदा हालात की तुलना 1962 से नहीं की जा सकती है। मुझे नहीं लगता कि दोनों देशों में उसी तरह की लड़ाई हो सकती है। लेकिन, चुंबी घाटी या सीमा से लगे किसी और इलाके में झड़प से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
यदि ऐसी नौबत आती है, तो हमें उसके लिए पहले से तैयार रहना होगा। जनरल मलिक ने कहा कि गतिरोध खत्म करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इससे विवाद का समाधान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: डोकलाम में मौजूदा तनाव के बीच बेनतीजा रही भारत-चीन वार्ता
यह भी पढ़ें: इस गेम में चीन से हारा भारत, आधी रेस में ही खराब हो गए दोनों टैंक