विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 29 Sep 2013 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2013 05:20 PM (IST)

मुंबई। महानगर के ठाणे ग्रामीण इलाके में हाई टेंशन बिजली की तारों की चपेट में आकर रविवार को एक प्राइवेट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महानगर के ठाणे ग्रामीण इलाके में हाई टेंशन बिजली की तारों की चपेट में आकर रविवार को एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें: सियाचिन में वायुसेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

पुलिस अधीक्षक अनिल कुंभरे ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार कोई भी व्यक्ति हादसे में जिंदा नहीं बचा है और पांचों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा ठाणे के मुरबाद तालुका में तोकावाडे गांव के नजदीक सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर हुआ। एटीसी सूत्रों ने बताया कि निजी ऑपरेटर यूनाइटेड हेली चार्टर्स का यह हेलीकॉप्टर रविवार सुबह जुहू एयरपोर्ट से औरंगाबाद जाने के लिए रवाना हुआ था जहां से उसे नागपुर जाना था।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी ठाणे जिले के एक ग्रामीण इलाके में बिजली की तारों की चपेट में आने के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए डीजीसीए का की एक टीम भेजी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर