यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पांच दिन पूर्वाचल के क्षेत्रों में रहेंगे पीएम के भाई प्रहलाद मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद दामोदर दास मोदी आज सुबह काशी के लिए निकल पड़े। वह पांच दिन तक ...और पढ़ें

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद दामोदर दास मोदी आज सुबह काशी के लिए निकल पड़े। वह पांच दिन तक पूर्वाचल के क्षेत्रों में रहेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान बेहद सक्रिय रहे प्रहलाद नमो के सत्ता संभालने के बाद पहली बार काशी आ रहे हैं। वह वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सदस्यों से मिलेंगे। प्रहलाद मोदी अखिल भारतीय राजकीय रसद वितरक महासंघ अहमदाबाद, गुजरात के अध्यक्ष भी हैं। प्रहलाद मोदी की पूवरंचल यात्रा में संगठन के प्रति सक्रियता ज्यादा दिखती है। काशी यात्रा में वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे। वह कल गोरखपुर में थे। वहां उन्होंने संगठन की गतिविधियों से जुड़ने के साथ ही गोरखधाम मंदिर में माथा भी टेका था।
भाभी जशोदा बेन हमसे अलग नही
प्रहलाद मोदी का कहना है कि मेरी भाभी जशोदाबेन हमसे अलग नहीं हैं और न हम उनसे अलग हैं। चार दिन पहले ही वह हमारे घर पर थीं। वह रहती जरूर अपने भाई के साथ हैं पर जब कभी उनका अहमदाबाद आना होता है तो हमारे घर जरूर आती हैं। उनके अलग होने की बात तो विरोधी दल फैलाते हैं।
