पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार शाम को फिर सीमा पर मंगूचक में गोलीबारी की। पिछले कई दिनों से पड़ोसी देश सांबा सेक्टर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी कर घुसपैठ करवाने की फिराक में है।
जासं, सांबा। पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार शाम को फिर सीमा पर मंगूचक में गोलीबारी की। पिछले कई दिनों से पड़ोसी देश सांबा सेक्टर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी कर घुसपैठ करवाने की फिराक में है।
सीमा पर पूरी तरह से मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल के जवान हर बार उसके इस प्रयास को विफल बना रहे हैं। बल ने भी गोलीबारी का जवाब दिया। शाम छह बजे बंद हुई गोलीबारी में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
पाकिस्तान द्वारा फिर सीमा पर गोलीबारी किए जाने पर सीमावर्ती गांव बैन गलाढ़, मवा कैंप, रगाल, चलैढिय़ां, चचवाल, मंगूचक के लोग दहशत में हैं।
पढ़ेंः घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान ने की गोलीबारी