Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्लीमा नसरीन का रेजिडेंट परमिट एक साल के लिए बढ़ाया

    By Sudhir JhaEdited By:
    Updated: Fri, 21 Aug 2015 06:17 PM (IST)

    गृह मंत्रालय ने बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन का भारत में रेजिडेंट परमिट आज एक साल के लिए बढ़ा दिया। तस्लीमा नसरीन ने भारत सरकार से अपना रेजिडेंट परमिट बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था।

    नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन का भारत में रेजिडेंट परमिट आज एक साल के लिए बढ़ा दिया। तस्लीमा नसरीन ने भारत सरकार से अपना रेजिडेंट परमिट बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था।


    तस्लीमा का रेजिडेंट परमिट 17 अगस्त को ही खत्म हो गया था। तस्लीमा ने परमिट नहीं बढ़ाने पर ट्वीट करके चिंता भी जाताई थी। तस्लीमा का कहना था कि 2004 से 2014 तक उन्हें हर बार उनका रेजिडेंट परमिट 17 अगस्त से पहले मिल जाता है, लेकिन इस साल नहीं मिला। तस्लीमा ने आज भी ट्वीट किया था, 'राजनाथ सिंह जी ने कहा था कि मेरे अच्छे दिन आ गए हैं, मुझे 50 साल के लिए रेजिडेंट परमिट मिलेगा। लेकिन इस साल अबतक परमिट नहीं मिला। इंतजार जारी। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें रेजिडेंट परमिट मिलने की खबर आ गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ेंः तस्लीमा ने कहा कट्टरपंथियों से मेलजोल बढ़ा रही हैं ममता