ईद 26 को मनाई जाएगी, तारीख का ऐलान
आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक के मुताबिक ईद 26 जून को मनाई जायेगी। मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने कहा कि इस साल 28 मई को रमजान थी।
लखनऊ (जेएनएन)। देश तथा प्रदेश में इस बार ईद 26 जून को मनाई जाएगी। लखनऊ में मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने आज ईद की तारीख का ऐलान किया।
हर वर्ष की तरह लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने ईद की तारीख का ऐलान कर दिया है। आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक के मुताबिक ईद 26 जून को मनाई जायेगी।
मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने कहा कि इस साल 28 मई को रमजान थी। इसके अनुसार 26 जून को ईद मनाई जायेगी।
यह भी पढ़ें: 'योग से परेशानी नहीं लेकिन पूजा न करें मुसलमान'
उन्होंने कहा है कि ईद का चांद कल यानी रविवार को होगा। मौलाना डॉ. कल्बे सादिक पिछले कई वर्ष से एक महीना पहले ही ईद की तारीख का एलान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के इस मुस्लिम मंत्री पर लगा कब्रिस्तान बेचने का आरोप, दर्ज होगा केस
मौलाना का दावा है कि वह सौ साल बाद की ईद की तारीख का एलान भी आज ही कर सकते हैं। उनका कहना है कि चाँद समेत सभी ग्रहों की चाल तय है।
यह भी पढ़ें: जाकिर नाइक का बयान इस्लाम धर्म के खिलाफ : मौलाना यसुब अब्बास
वह निश्चित समय पर निकलते हैं। ऐसे में चाँद देखने के बाद ही ईद मनाने का एलान करने का अब कोई मतलब नहीं है।