विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में वैन चालक 54 लाख लेकर फरार

By Edited By:
Published: Wed, 25 Sep 2013 12:32 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 12:03 AM (IST)

करोलबाग इलाके में कैश वैन का चालक 54 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। वारदात उस समय हुई, जब कर्मचारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। करोलबाग इलाके में कैश वैन का चालक 54 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। वारदात उस समय हुई, जब कर्मचारी वैन से कुछ रकम निकाल एटीएम में डालने गए थे। घटना में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों के शामिल होने का भी शक है, जो पहले से वहां मौजूद थे। पुलिस चालक संजय की तलाश में छापेमारी कर रही है। उसने उसने 25 दिन पहले ही सिक्योरिटी एजेंसी प्रिज्म में नौकरी शुरू की थी।

बुधवार सुबह कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएमएस) के दो कर्मचारियों व एक गनमैन के साथ संजय पदम सिंह रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने आया था। गनमैन समेत तीनों कर्मी 29 लाख से भरा बक्सा लेकर एटीएम में कैश डालने गए। तभी संजय मौका देखकर वैन लेकर फरार हो गया।

वैन में रखे एक अन्य बक्से में 54 लाख रुपये थे। वहां से करीब एक किलोमीटर दूर रैगरपुरा में वैन छोड़कर किसी अन्य बैग में पैसा लेकर वह फरार हो गया। मालूम हो कि इसके पहले भी दिल्ली में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर