मालिक का पता लगाने को पुलिस कराएगी भैंस का डीएनए टेस्ट
भैंस के असली मालिक को लेकर लखनऊ पुलिस का भी सिर चकराने लगा है। दरअसल, इस भैंस पर मालिकाना हक को लेकर दो लोगों ने दावा ठोका है। ऐसे में पुलिस ने अब भैंस और उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट कर असली मालिक का पता लगाने का फैसला किया है।
लखनऊ। भैंस के असली मालिक को लेकर लखनऊ पुलिस का भी सिर चकराने लगा है। दरअसल, इस भैंस पर मालिकाना हक को लेकर दो लोगों ने दावा ठोका है। ऐसे में पुलिस ने अब भैंस और उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट कर असली मालिक का पता लगाने का फैसला किया है। इस भैंस को फिलहाल गोसाइगंज पुलिस स्टेशन में रखा गया है।
यह भी पढ़ें- पहली बार आई जमुना भैंस बनी चैंपियन
दरअसल, मोहनलालगंज के गंगागंज गांव के राम बचन और अवध राम ने भैंस पर मालिकाना हक को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सबसे पहले राम बचन ने पुलिस में भैंस चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बाद में अवध राम ने भी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की उपस्थिति में दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें- जोरों पर भैंस के बच्चों की खरीदारी
ऐसे में मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने नायाब रास्ता अपनाया। पुलिस ने अब भैंस और उसके बछड़े का डीएनए टेस्ट कर असली मालिक का पता लगाने का फैसला किया है।
मोहनलालगंज के सकर्ल ऑफिसर राजेश नायक ने बताया, 'हम लोगों ने भैंस के असली मालिक का पता लगाने के लिए कई कोशिशें की। अंत में डीएनए टेस्ट से इसे सुलझाने का फैसला किया। एक शिकायतकर्ता के पास भैंस का बच्चा है, इसका भी डीएनए टेस्ट किया जाएगा।'