विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करुणानिधि ने काटा बड़े बेटे का टिकट

By Edited By:
Published: Mon, 10 Mar 2014 06:41 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 11 Mar 2014 01:30 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस के लिए दरवाजे बंद करते हुए द्रमुक ने सोमवार को लोकसभा चुनावों के लिए आठ मौजूदा सांसदों समेत 35 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। कांग्रेस के लिए दरवाजे बंद करते हुए द्रमुक ने सोमवार को लोकसभा चुनावों के लिए आठ मौजूदा सांसदों समेत 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें 2जी घोटाले के आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और दयानिधि मारन को फिर उम्मीदवार बनाया गया है जबकि पार्टी सुप्रीमो ने बड़े बेटे एमके अलागिरी को टिकट नहीं दिया है। टिकट से वंचित अलागिरी ने अलग पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि समर्थकों के साथ चर्चा के बाद नई पार्टी पर फैसला करेंगे।

तमिलनाडु में 24 अप्रैल को चुनाव होना है। राज्य में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं जबकि एक सीट पुडुचेरी की है। द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद वह पंथ निरपेक्ष सरकार के पक्ष में हैं। करुणानिधि ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों में कुछ बदलाव हो सकता है। 90 वर्षीय नेता ने कहा, 'भारत में पंथनिरपेक्ष पार्टी का शासन होना चाहिए। यही मेरा और द्रमुक का सिद्धांत है।' वह मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दिए जाने के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। द्रमुक की सूची में 10 वर्तमान सांसदों के नाम शामिल नहीं हैं। सांसद टीआर बालू को फिर टिकट दिया गया है। हालांकि, इस बार वह तंजावुर से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार उन्होंने श्रीपेरंबदूर सीट का प्रतिनिधित्व किया था। द्रमुक के दलित चेहरे राजा नीलगिरी से फिर किस्मत आजमाएंगे। जबकि मारन चेन्नई मध्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। अलागिरी का टिकट काटकर करुणानिधि ने पार्टी में बागियों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया है। अलागिरी की वर्तमान सीट मदुरै से वी. वेलुसामी को उम्मीदवार बनाया गया है।

चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।