विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनता से किए वादों को पूरा न कर पाने से दुखी हैं ये सांसद, पद से देंगे इस्तीफा

By Monika MinalEdited By:
Published: Fri, 22 Sep 2017 12:17 PM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 12:29 PM (IST)

वादों को निभाने में असफल रहे दिवाकर रेड्डी ने सांसद पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है।

जनता से किए वादों को पूरा न कर पाने से दुखी हैं ये सांसद, पद से देंगे इस्तीफा
जनता से किए वादों को पूरा न कर पाने से दुखी हैं ये सांसद, पद से देंगे इस्तीफा

अनंतपुर (एएनआई)। अनंतपुर से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सांसद जे सी दिवाकर रेड्डी अपने वादों को पूरा करने में असफल रहे इसलिए उन्‍होंने गुरुवार को संसद से अपने इस्‍तीफा की घोषणा की। उन्‍होंने यह बात अनंतपुर के एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा। उन्‍होंने बताया कि सांसद के तौर पर जिले में अपने वादों को पूरा करने में असफल रहने के कारण मैंने इस्‍तीफा देने का फैसला किया है।

रेड्डी ने कहा कि जिन लोगों का विश्‍वास मुझमें है और जिन्‍होंने मुझे वोट दिया, मैं उनके साथ न्‍याय करने में असमर्थ हूं। इसलिए मैं इस्‍तीफा दे रहा हूं।‘ अनंतपुर सांसद ने कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के तौर पर वे अपनी जिम्‍मेदारियां निभाने में असफल रहे।

रेड्डी ने कहा कि चल्‍लागू जलाशय में खेती के लिए पानी लाने और सभी को पेयजल उपलब्‍ध कराने के वादे को पूरा करने में असफल रहे। उन्‍होंने आगे बताया कि वे केवल अपना पद त्‍याग रहे हैं, राजनीति नहीं छोड़ रहे हैं और अपना इस्‍तीफा 25 या 26 सितंबर को लोकसभा स्‍पीकर के पास सौंपेंगे। रेड्डी ने यह भी आरोप लगाया कि जिला में विकास कार्यों के बीच कुछ लोग बाधा बन रहे थे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव मौर्य का लोकसभा से इस्तीफा