यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिग्विजय ने चुनाव में लिया नानाजी का साथ
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से रिश्तों को लेकर फिर नई चर्चा पैदा हुई है। मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश ...और पढ़ें

ग्वालियर [जासं]। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से रिश्तों को लेकर फिर नई चर्चा पैदा हुई है। मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह सुविधा के हिसाब से राजनीति करते हैं, वह चुनाव में नानाजी देशमुखऔर अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का सहारा ले चुके हैं। फिर वह और कांग्रेस क्यों अनावश्यक रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अन्ना हजारे के संबंधों को तूल दे रहे हैं।
सोमवार को विजयवर्गीय ने ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 1984 में चुनाव के समय कांग्रेस ने नानाजी देशमुख का सहयोग लिया था। यही नहीं 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई के समय अटलजी ने इंदिरा गांधी को जिस कविता में दुर्गा कहा था, उसका उपयोग कांग्रेस ने चुनाव में किया।
विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को यहां तक याद दिला दिया कि राघौगढ़ का चुनाव जीतने के लिए वह किसका सहारा लेते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। मंत्री ने दिग्विजय को सहारा देने वाले तत्वों को स्पष्ट नहीं किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
