गर्मी से बेहाल हुए लोग, पारा 44 डिग्री के पार
दिनोंदिन चढ़ते पारे से लोगों का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को भी गर्मी ने तेवर दिखाए, लोग छांव की तलाश करते रहे। दिन में पर्यटक स्थलों और बाजारों में रौनक फीकी रही। पालम में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिनोंदिन चढ़ते पारे से लोगों का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को भी गर्मी ने तेवर दिखाए, लोग छांव की तलाश करते रहे। दिन में पर्यटक स्थलों और बाजारों में रौनक फीकी रही। पालम में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी अभी और कहर बरपाएगी। गर्म हवा के थपेड़े भी और तेज पड़ेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को औसत अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आने वाले दिनों में और गर्मी पड़ने की ओर इशारा करता है। अगले 24 घंटे के दौरान आसमान सामान्य तौर पर साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।तेज धूप व लू से बचने के लिए खुद को ढक कर घर से निकली युवतियां।