विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रॉबर्ट वाड्रा मामले में हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

By Edited By:
Published: Wed, 09 Jul 2014 01:52 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Jul 2014 04:39 PM (GMT+05:30)

दिल्ली हाई कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जमीन घोटाले से संबंधित मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग करने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जमीन घोटाले से संबंधित मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग करने वाली याचिका पर फैसला अगले बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।

गौरतलब है कि हरियाणा व राजस्थान में जमीन खरीद संबंधी घोटाले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा व कई अन्य रीयल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता एमएल शर्मा ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ कई डेवलपर्स व बिल्डर को हरियाणा में लाइसेंस जारी किए गए हैं।

रॉबर्ट वाड्रा के बचाव में आई कांग्रेस