Move to Jagran APP

दिल्‍ली के चुनावी दंगल में सवाल-जवाब के दांवपेंच

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के दंगल में इन दिनों सवालों के दांवपेंच से विपक्षी पार्टी को चित करने की कुश्‍ती चल रही है। भाजपा ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी से पांच सवाल पूछे, जिसका जवाब उन्‍होंने यह कहते हुए नहीं दिया कि ये सब पुराने सवाल हैं, कुछ नया पूछिए।

By T empEdited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 10:06 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 11:19 AM (IST)
दिल्‍ली के चुनावी दंगल में सवाल-जवाब के दांवपेंच

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दंगल में इन दिनों सवालों के दांवपेंच से विपक्षी पार्टी को चित करने की कुश्ती चल रही है। भाजपा ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी से पांच सवाल पूछे, जिसका जवाब उन्होंने यह कहते हुए नहीं दिया कि ये सब पुराने सवाल हैं, कुछ नया पूछिए। भाजपा आज भी 'आप' से पांच सवाल पूछेगी, ये सवाल क्या होंगे? क्या इन सवालों का जवाब 'आप' पार्टी देगी? इधर भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह 'आप' के साथ-साथ कांग्रेस को भी नहीं छोड़ेगी।

loksabha election banner

वैसे भाजपा के पहले हमले को तो 'आप' ने बहुत ही रक्षात्मक तरीके से खेलते हुए गेंद फिर भाजपा के पाले में डाल दी है। हालांकि सभी को उम्मीद थी कि भाजपा द्वारा ऐसे सवाल पूछे जाएंगे, जिससे 'आप' तिलमिला जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब देखने है कि भाजपा की ओर से कैसे सवालों की सूची जारी की जाती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा अब केजरीवाल को सीधे टारगेट कर सकती है। आज के सवालों में भाजपा बिजली और पानी से जुड़े मुद्दे भी उठा सकती है।

इसे भी पढ़ें: शाह ने संभाली दिल्ली चुनाव की कमान

दरअसल, दिल्ली चुनावों पर आ रहे कथित सर्वों में आम आदमी पार्टी पर बढ़त मिलते दिखाया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने अभियान को तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल से गुरुवार को पांच सवाल पूछे। भाजपा की ओर से राजीव प्रताव रुडी ने 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा कि पांच फरवरी तक भाजपा की ओर से हर रोज पांच सवाल किए जाएंगे और हम उम्मीद करते हैं कि केजरवील उन सवालों का जवाब जरूर देंगे। हम जानते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता से झूठ बोला है और प्रदेशवासी उसका अब जवाब चाहते हैं।

भाजपा के सवाल:-

सवाल नंबर एक- अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि वे किसी के समर्थन से सरकार नहीं बनाएंगे, तो सरकार बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस से समर्थन क्यों लिया?

सवाल नंबर दो- अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर वे सरकार में आए तो शीला दीक्षित के खिलाफ जांच करवाएंगे। अपना वादा पूरा नहीं किया।

सवाल नंबर तीन- उन्होंने कहा था कि उन्हें कोई सुरक्षा नहीं चाहिए। फिर उन्होंने सिक्योरिटी क्यों ली?

सवाल नंबर चार- मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए वे मेट्रो से गए, लेकिन काम करने के लिए उन्होंने एसयूवी का क्यों इस्तेमाल किया?

सवाल नंबर पांच- केजरीवाल कहते थे कि प्राइवेट जेट में यात्रा करना उनके सिद्धांतों के खिलाफ है, तो उन्होंने जेट में यात्रा क्यों की?

इसे भीप पढ़ें: भाजपा के 5 सवाल, 'आप' ने कहा- खोदा पहाड़ निकली चुहिया

'आप' का जवाब

भारतीय जनता पार्टी की ओर किए गए इन सवालों का आप नेता योगेंद्र यादव ने दिया। आप नेता ने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। वो भी मरी हुई। उन्हें कुछ नए सवाल करने चाहिए थे। इससे यह जाहिर होता है कि भाजपा कितनी डरी हुई है और मामला गड़बड़ है। आप नेता ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वे हर रोज पचास सवाल करें, न कि पांच सवाल। हम उन्हें सारे सवालों के जवाब देंगे। लेकिन सवाल नए हों, न कि पुराने। हम जिन सवालों का जवाब दे चुके हैं। हमसे वही सवाल किए जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। योगेंद्र यादव ने कहा कि पहले तो बहस से भाग गए। अब वे घोषणा पत्र के स्थान पर विजन डॉक्यूमेंट ला रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा घबराई हुई है।

इसे भी पढ़ें: 'आप' का केवल एक लक्ष्य, कांग्रेस सत्ता में न आने पाएः राहुल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.