विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी से हाहाकार, दिल्ली में 10 साल का रिकार्ड टूटा

By Edited By:
Published: Tue, 10 Jun 2014 08:44 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jun 2014 10:09 AM (IST)

राजधानी में पारा लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। सूरज की तपिश ने राजधानी के तापमान में बेतहाशा वृद्धि कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी में पारा लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। सूरज की तपिश ने राजधानी के तापमान में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। गर्म हवा के थपेड़े और तीखी धूप ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने के लिए विवश कर दिया। कई जगह पर लोग पेड़ की छांव लेते, मुंह पर कपड़ा लपेटे और छाता लेकर जाते देखे गए।

सोमवार को सफदर जंग का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान 2004 के 9 जून के तापमान से अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान ने पिछले दस वर्षो का 9 जून के तापमान को ध्वस्त किया है। 9 जून 2004 को राजधानी का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस ही था। सोमवार का तापमान रविवार के तापमान से दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

उत्तरी पश्चिमी राजस्थान की तरफ से आने वाली गर्म हवाओं ने राजधानी के तापमान में वृद्धि की है और राजधानी को इस गर्मी से राहत होने की संभावना कम है। आगामी दिनों में तापमान 45 डिग्री या उससे भी अधिक दर्ज किया जा सकता है। ऐसी संभावना है कि 13 जून के बाद तापमान में कमी आ सकती है। सोमवार को पालम का तापमान रविवार के मुकाबले मामूली कम था। यह 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सबसे कम तापमान पूसा में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को राजधानी का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी से आ‌र्द्रता का स्तर अधिकतम 52 तथा न्यूनतम 19 फीसद दर्ज किया गया।

पढृे : पालम में पारे ने तोड़ा रिकार्ड, यूपी में 17 मरे