Move to Jagran APP

पश्चिमी विक्षोभ से पारा गिरा, मरने वालों की संख्या 1400 के पार

इस सप्ताह दर्ज किए गए रिकॉर्ड तापमान के बाद बुधवार को पारे में गिरावट देखने को मिली, हालांकि गर्मी से लोगों को अब भी राहत नहीं है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 28 May 2015 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 09:46 AM (IST)
पश्चिमी विक्षोभ से पारा गिरा, मरने वालों की संख्या 1400 के पार

नई दिल्ली। इस सप्ताह दर्ज किए गए रिकॉर्ड तापमान के बाद बुधवार को पारे में गिरावट देखने को मिली, हालांकि गर्मी से लोगों को अब भी राहत नहीं है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

देश के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में है और इसके कारण पिछले कुछ दिनों में मरने वालों की संख्या 1400 के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार आंध्रप्रदेश में लू से मरने वालों की संख्या 1020 हो चुकी है जबकि तेलंगाना में भी 340 लोग लू की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं। दोनों राज्यों को मिलाकर मरने वालों की संख्या 1360 है। तेलंगाना में कल से अब तक 74 और आंध्र प्रदेश में 168 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके में लू से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर है।

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी के तापमान में कमी की प्रमुख वजह पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। इसके अलावा हवाओं ने भी रुख बदला है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह बुधवार को दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं, इसलिए राजधानी के मौसम का मिजाज बदला है। लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहने वाली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मई के अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो सकती है और तापमान में कमी होने के संकेत हैं।

बुधवार को राजधानी में आद्र्रता का अधिकतम स्तर 47 फीसद तथा न्यूनतम 12 फीसद दर्ज किया गया। वहीं अगले 24 घंटो के मौसम के बारे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व धूल भरी आंधी चलने और हल्की बौछार पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि, तापमान में कमी के संकेत नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें - तापमान ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड, सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

यह भी पढ़ें - इस वर्ष 'वर्षा योग' के लिए जानिए 'भारत की कुंडली'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.