विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद: कब्रिस्तान में से कहां गायब हो रहे 'मासूम'?

By Edited By:
Published: Mon, 11 Nov 2013 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2013 01:01 PM (IST)

प्रदेश में बड़े पैमाने पर दर्ज मासूमों की गुमशुदगी की गुत्थी जहां अभी पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है, वहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुरादाबाद, सुधीर मिश्र। प्रदेश में बड़े पैमाने पर दर्ज मासूमों की गुमशुदगी की गुत्थी जहां अभी पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है, वहीं अब एक एक कर कब्रिस्तानों की कब्र से मासूमों के शव चुराए जाने लगे हैं। मुरादाबाद के कब्रिस्तान से गायब पांच शवों की सूचना पर अचानक पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। देर से ही सही अब वह इसके तह में जाने की तैयार में है।

पढ़ें: कर्ज की लकड़ियों से जलीं चिताएं!

मामला तब प्रकाश में आया जब कांशीराम नगर निवासी धनेश कुमार शुक्रवार को लोकोशेड के नीचे की कब्र में दफनाए गए अपने बेटे संयम की कब्र पर रविवार दोपहर दूध चढ़ाकर अगरबत्ती जलाने गए। जब वह कब्रिस्तान में पहुंचे तो बच्चे की कब्र खुदी हुई थी और कब्र से बच्चा गायब था। धनेश ने जब इसकी जानकारी शमशान के कार्यकर्ताओं को दी तो उन्होंने इसकी जानकारी से इंकार कर दिया। इस बीच पता चला कि शमशान में पांच और भी कब्रें खुदी हैं, जिसमें से बच्चों के शव गायब थे। पता चला कि पहले भी शमशान से बच्चों के शव चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बाद में जब पूरे प्रकरण की जानकारी एसपी सिटी महेंद्र यादव को हुई तो वह भी अवाक रह गए। उन्होंने इसकी जांच के लिए चौकी इंचार्ज रामतलैया को निर्देश दिया।

पुलिस जांच के बाद मामला किस रूप में सामने आता है यह तो बाद की बात है, लेकिन जिस तरह से बच्चों के शव कब्र से गायब हुए हैं उससे एक नए तरीके के क्राइम ने दस्तक दे दी है। हालांकि कुछ लोग इसे तांत्रिकों का काम माने रहे हैं। पर सवाल यह है कि आज के समाज में भी तांत्रिकों के इस कदम पर रोक क्यों नहीं लगा पा रहा है। दूसरी तरफ यह भी सवाल उठ रहा है कि सीधे तौर पर या तांत्रिकों के माध्यम से यह काम कोई संगठित गिरोह तो नहीं कर रहा है, क्योंकि जो पांचवा शव गायब हुआ है वह महज दो दिन पहले ही दफनाया गया था। एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज राम तलैया को मौके पर भेजा गया था। गहराई से जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर