विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेनिश महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस की थी दरिंदगी

By Edited By:
Published: Thu, 16 Jan 2014 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2014 08:37 AM (IST)

डेनमार्क की 51 वर्षीय महिला के साथ मंगलवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब में नौ दरिंदों ने जिस तरीके से सामूहिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डेनमार्क की 51 वर्षीय महिला के साथ मंगलवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब में नौ दरिंदों ने जिस तरीके से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, उससे खुद दिल्ली पुलिस भी हैरान है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों महेंद्र व राजा ने पुलिस को दिए बयान में जो खुलासा किया है, वे रोंगटे खड़े करने वाले हैं। वारदात के दौरान महिला शोर न मचाए, इसके लिए आरोपियों ने सुलेशन (टायर पंचर में काम आने वाला रसायन)लगा कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया था। उनकी पिटाई से महिला के चेहरे, शरीर व अंदरूनी अंगों पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। मुंह पूरी तरह से सूज गया था।

गुरुवार को दोनों आरोपियों को तीसहजारी कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, इनसे पूछताछ में फरार सभी सातों आरोपियों के नाम का पता लग गया है। उनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि एफआइआर में आठ के मौके पर होने की बात कही गई थी लेकिन जांच में नौ आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने का पता चला। बयान में आरोपियों ने कहा है कि पहले उन्होंने महिला को क्लब में ले जाकर लूटा, फिर दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर चार लोगों ने चाकू निकालकर उसके गले पर रख दिया, जिससे वह भयभीत हो गई। महिला के मुंह में ठूंसा गया कपड़ा घटनास्थल पर गिरा हुआ मिला।

पढ़ें: दिल्ली की कानून व्यवस्था पर केजरीवाल की खुली चेतावनी

गौरतलब है कि विदेशी महिला गत एक जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। वह पहाड़गंज स्थित एक होटल में ठहरी थी। यहां से वह ताजमहल देखने के लिए आगरा चली गई। वहां से 13 जनवरी को दिल्ली आई और उसी होटल में ठहरी। मंगलवार को वह इंडिया गेट सर्किल पर नेशनल म्यूजियम में आर्ट गैलरी देखने गई। शाम करीब चार बजे पैदल ही होटल आने लगी। इस दौरान ही उसके साथ यह घटना हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर