विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्ता मिली तो मछुआरों की समस्याएं निपटाएंगे मोदी

By Edited By:
Published: Sat, 26 Apr 2014 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 26 Apr 2014 06:42 PM (IST)

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वादा किया कि राजग को केंद्र में सत्ता मिली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दमन। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वादा किया कि राजग को केंद्र में सत्ता मिली तो केंद्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव की जनता की समस्याएं निपटाएंगे। इनमें स्थानीय मछुआरों की समस्या भी शामिल है।

मोदी ने यहां दिलीपनगर इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मछली व्यवसाय से जुड़ी समस्याएं हैं। पर्यावरण के नाम पर प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान भी हमारे मछुआरों को परेशान कर रहा है। इस जगह को पर्यटन स्थन के रूप में विकसित होने की संभावना है जो अभी नहीं हुआ है। आप लोगों को समस्याओं के समाधान की जरूरत है, इसलिए आप मुझे एक मौका दें। मोदी यहां दीव-दमन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार लालू पटेल के लिए आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने जनता से पूछा कि आप बताएं कि क्या आप हमें अपनी सेवा करने का एक अवसर देंगे?

पढ़ें: मोदी के साथ आए मनमोहन के सौतेले भाई