सहारनपुर में तनावपूर्ण शांति के बीच मनी ईद
सहारनपुर [जागरण न्यूज नेटवर्क]। दंगा प्रभावित सहारनपुर में मंगलवार को तनावपूर्ण शांति के बीच ईद मनाई गई। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। शहर में इलाका वार चार-चार घंटे कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान लोगों ने नमाज पढ़ी और अपनी जरूरत का सामान खरीदा। शहर के ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नमाज अदा की।

इन लोगों की शिकायत थी कि कर्फ्यू के चलते वे त्योहार के लिए आवश्यक तैयारियां नहीं कर पाए। कुछ युवकों ने विरोध स्वरूप बांह पर काली पंट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। शनिवार से शुरू हुई सांप्रदायिक ¨हसा के सिलसिले में अभी तक कुल 22 मामले दर्ज किए गए हैं और 76 लोगों के गिरफ्तार किया गया है।
जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बताया है कि शनिवार के बाद सोमवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान छिटपुट घटनाएं हुईं। इनके अतिरिक्त शहर में शांति बनी हुई है और हालात नियंत्रण में हैं। इसी के मद्देनजर पुराने शहर में प्रात: सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक तथा नए शहर में अपराह्न तीन बजे से सायं सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।
जिलाधिकारी के अनुसार शनिवार को भड़की ¨हसा में तीन लोगों की मौत हुई, 34 घायल हुए, 165 दुकानें और 42 वाहन जला दिए गए। घटना पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं जबकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मामले को प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाते हुए हालात को नियंत्रण में बताया है।
केंद्र ने सहारनपुर के हालात पर तत्परता बरते हुए न केवल अविलंब उत्तर प्रदेश सरकार से संपर्क साधा बल्कि अर्धसैनिक बलों की छह कंपनियां भी ¨हसा वाले दिन ही सहारनपुर भेज दीं। इससे हालात को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली।
पढ़ें: तनाव के बीच त्योहार की भीड़