विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ रहा है अपराध, हर तरफ व्याप्त है भ्रष्टाचार: सोनिया गांधी

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 05 May 2016 04:54 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 10:57 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुडुचेरी में एक रैली को संबोधित किया। वहां केंद्र पर निशाना साधते हुए सोनिया ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए कांग्रेस हर जोर आजमाइश कर रही है। आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुडुचेरी में एक रैली को संबोधित किया। केंद्र पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि अपराध बढ़ रहा है.. हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी एक ओद्यौगिक शहर है, लेकिन सरकार यहां के युवाओं को व्यापार जमाने में बिल्कुल भी सहायक नहीं है। मजबूरन युवाओं को अपना शहर छोड़ बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है। हमारी गठबंधन सरकार युवाओं, मछुआरों और किसानों की बेहतरी के लिए अथक काम करेगी। आप हमारी गंठबंधन सरकार पर भरोसा रखिए औऱ बढ़चढ़ कर वोट दीजिए।

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अगले महीने 16 मई को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान डाले जाएंगे। 19 मई को परिणाम घोषित होगा। यहां 30 सीटों पर वोटिंग होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में पुडुचेरी में ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। इसके आलावा कांग्रेस को 7, एआईएडीएमके को 5, डीएमके को 2 और अन्य को 1 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ेंः अगस्ता पर रक्षामंत्री के भाषण से खुश हुए पीएम, ट्विटर के जरिए की तारीफ