Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संघ के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में राहुल को समन

    By Edited By:
    Updated: Sat, 12 Jul 2014 09:03 AM (IST)

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ महात्मा गांधी की हत्या को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी के लिए मुकदमा दर्ज कर समन जारी किया गया है। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने महाराष्ट्र के ठाणे में अपने जनसंबोधन में कहा था कि जिन्होंने गांधी को मारा आज वहीं गांधीवादी बात करते हैं। राहुल का इशारा स्वयं सेवक संघ [संघ] की ओर था।

    नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ महात्मा गांधी की हत्या को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी के लिए मुकदमा दर्ज कर समन जारी किया गया है। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने महाराष्ट्र के ठाणे में अपने जनसंबोधन में कहा था कि जिन्होंने गांधी को मारा आज वहीं गांधीवादी बात करते हैं। राहुल का इशारा स्वयं सेवक संघ [संघ] की ओर था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल ने कहा आरएसएस के लोगों ने गांधी को मारा था और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है। ऐसे लोग कैसे गांधी की बात कर सकते हैं। गांधी के साथ-साथ राहुल ने सरदार पटेल को कांग्रेस का नेता बताया। राहुल के इस बयान की संघ ने कड़ी आलोचना करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। संघ की लगातार आपत्ति के बाद भिवंडी की एक अदालत ने मामला दर्ज की राहुल को समन जारी कर सात अक्टूबर तक पेश होने का आदेश दिया है।

    पढ़ें: सपा को महंगा पड़ेगा जन विरोधी काम: वरुण गांधी