Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इराक से लौटे आरिफ माजिद की हिरासत 22 तक बढ़ाई

    By Sudhir JhaEdited By:
    Updated: Mon, 08 Dec 2014 02:02 PM (IST)

    कोर्ट ने आइएस आतंकियों के साथ लड़ कर इराक से हाल ही में मुंबई वापस लौटे आरिफ माजिद की हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी आरिफ से पूछताछ कर रही है।

    मुंबई। कोर्ट ने आइएस आतंकियों के साथ लड़ कर इराक से हाल ही में मुंबई वापस लौटे आरिफ माजिद की हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी आरिफ से पूछताछ कर रही है।

    अबतक पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। गौरतलब है कि आरिफ तीन अन्य साथियों के साथ इराक गया था और वहां जाकर आतंकी संगठन आइएस में शामिल हो गया था। आरिफ किस मकसद से भारत लौटा है इस बात की जांच पड़ताल चल रही है। अबतक उसने जो खुलासे किए हैं वह चौंकाने वाले हैं और सरकार के लिए गंभीर चिंता की बात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ेंः माजिद ने घर वापसी को बताया भूल